उरई, जागरण संवाददाता : जिले भर में सर्दी का प्रकोप जारी है। सुबह शाम
शीत लहर से आम जनमानस बेहाल रहा। कदौरा में सर्दी लगने से एक किसान की मौत
हो गई। वह खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान गश खाकर गिर गया। उसे उपचार
के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन की शुरूआत शीत लहर से हुई। जिसने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह करीब दस बजे के आसपास बादलों के बीच से सूर्यदेव ने दर्शन दिए। बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी रही
शाम के पांच बजते ही शीत लहर ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया। इसके चलते बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरने लगा। शाम को लोग सिर से पैर तक गर्म कपड़ों से ढके दिखे। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों व रेलवे स्टेशन के बाहर अलाव की व्यवस्था न होने से रिक्शे वाले कूड़ा व पन्नी बटोरकर आग जलाते नजर आए। गलन की वजह से लोग बेहाल हो गए। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगायां में अनिल कुमार (35) श्रीवास की सर्दी लगने से मौत हो गई । अनिल शुक्रवार रात अपने खेत में पानी लगाने गया था। रात में भीषण ठंड उसके सीने में बैठ गई जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे परिवार वाले सरकारी अस्पताल में गये। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Brijendra
0 comments:
Post a Comment